छह मवेशी लदे ट्रक को लोगों ने पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग असधीर गांव में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने छह मवेशी लदा ट्रक को पकड़ा. सोमवार की सुबह 8.00 बजे डेहरी ओनसोन से चतरा होते हुए कोलकाता जा रहे छह ट्रक को असधीर गांव के पास रोका गया. छह ट्रक में कुल 76 भैंस, 6 गाय […]
विज्ञापन
कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग असधीर गांव में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने छह मवेशी लदा ट्रक को पकड़ा. सोमवार की सुबह 8.00 बजे डेहरी ओनसोन से चतरा होते हुए कोलकाता जा रहे छह ट्रक को असधीर गांव के पास रोका गया. छह ट्रक में कुल 76 भैंस, 6 गाय और 62 भैंस का छोटा बच्च था. सभी जानवर दुधारू है.
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कटकमसांडी और पेलावल पुलिस दल बल के साथ पहुंच गये. डीएसपी दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, बिमल नंदन सिन्हा, एएसआइ रामपृक्षा राय, दिलीप सिंह, सरयू पासवान ने पूरे मामले की छानबीन की. पुलिस छह ट्रक व जब्त जानवर को पिंजरापुल ले गया है. डीएसपी ने बताया कि जानवर का कागज दिखाने के बाद कोर्ट से रिलीज कराना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










