एसडीपीओ के निर्देश के बाद टंडवा बाजार पहुंचने लगी बसें

टंडवा : प्रभात खबर की पहल के बाद अब यात्रियों को राहत मिलेगी. ज्ञात हो कि हजारीबाग से टंडवा चलने वाली यात्री बसें टंडवा नदी के पार ही यात्रियों को छोड़ देती थी. इस वजह से यात्रियों को नदी पार होकर टंडवा आना पड़ता था. पुल के रास्ते टंडवा की दूरी अधिक होने के कारण […]
टंडवा : प्रभात खबर की पहल के बाद अब यात्रियों को राहत मिलेगी. ज्ञात हो कि हजारीबाग से टंडवा चलने वाली यात्री बसें टंडवा नदी के पार ही यात्रियों को छोड़ देती थी. इस वजह से यात्रियों को नदी पार होकर टंडवा आना पड़ता था. पुल के रास्ते टंडवा की दूरी अधिक होने के कारण बसें टंडवा बाजार नहीं पहुंच कर नदी किनारे उतार देती थी.
प्रभात खबर में इस मुद्दें को प्रमुखता से प्रकाशित किया. जिस पर एसडीपीओ को ध्यान गया. उन्होंने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने पुलिस निरीक्षक मदन मोहन सिंह को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस की चेतावनी के बाद बसें टंडवा बाजार तक आनी शुरू हो गयी. इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है. 20 सूत्री अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, पंसस तिलेश्वर साव, नत्थू गुप्ता, महेंद्र यादव आदि ने प्रभात खबर को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










