चतरा में जादूगर मदन मोहन का शो शुरू

चतरा : भारत का मशहूर जादूगर मदन मोहन का शो शुक्रवार को चतरा में शुरू हुआ. नगर भवन में शुक्रवार को पहला शो दिखाया गया. जादूगर मदन मोहन ने प्रेसवार्ता में बताया कि जादू विज्ञान व योगा पर आधारित कला है. जादू दिखाने का 10 वर्षों का अनुभव है. अबतक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, काठमांडु, मसकट […]
चतरा : भारत का मशहूर जादूगर मदन मोहन का शो शुक्रवार को चतरा में शुरू हुआ. नगर भवन में शुक्रवार को पहला शो दिखाया गया. जादूगर मदन मोहन ने प्रेसवार्ता में बताया कि जादू विज्ञान व योगा पर आधारित कला है. जादू दिखाने का 10 वर्षों का अनुभव है. अबतक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, काठमांडु, मसकट आदि जगहों में 40 हजार कार्यक्रम कर चुके हैं.
उन्होंने बताया कि चतरा में पलक झपके कार गायब, चलती पंखा से इंसान को आरपार, आरा मशीन से लड़ाका को दो टुकड़ों में करना, जापान के भूत व भूतों का डांस, सुंदरी बन गयी खूंखार जानवर समेत कई आइटम दिखाया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन शो दिखाया जायेगा. दिन में 12 बजे, दोपहर तीन बजे व शाम छह बजे से कार्यक्रम निर्धारित है. 35 महिला-पुरुष कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर प्रबंधक प्रेम कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










