नाव पलटी, सर्वे टीम के सदस्य की मौत

Published at :27 Aug 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
नाव पलटी, सर्वे टीम के सदस्य की मौत

विष्णुगढ़ : कोनार डैम में नाव पलटने से मछली पालन के लिए सर्वे करने आयी टीम के सदस्य बबलू सिंह (32) की मौत डूबने से हो गयी. वह रामगढ़ के विकासनगर के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, डैम में टीम के सदस्य मछली पालन के लिए नाव से सर्वे कर रहे थे. इसी दौरान नाव […]

विज्ञापन
विष्णुगढ़ : कोनार डैम में नाव पलटने से मछली पालन के लिए सर्वे करने आयी टीम के सदस्य बबलू सिंह (32) की मौत डूबने से हो गयी. वह रामगढ़ के विकासनगर के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, डैम में टीम के सदस्य मछली पालन के लिए नाव से सर्वे कर रहे थे.
इसी दौरान नाव पलट गयी. नाविक एवं अन्य सदस्य तैर कर निकलने में सफल रहे. वहीं बबलू सिंह डूब गये. थोड़ी देर बाद लोगों ने उन्हें पानी से निकाल कर विष्णुगढ़ अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कोनार डैम विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर है. घटना की खबर पाकर डीवीसी के लोग एवं मृतक के परिजन विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola