चौपारण में पानी सड़क पर पहुंचा पुलिया, सड़क टूटने की आशंका

Published at :23 Aug 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
चौपारण में पानी सड़क पर पहुंचा पुलिया, सड़क टूटने की आशंका

चौपारण : प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़नेवाली सड़क एवं पुलिया पर बरसात का पानी चढ़ चुका है़ सड़क एवं पुलिया के कभी भी टूटने की आशंका व्यक्त की जा रही है. मलिकाना से लराही तक बड़ाकर नदी के बीच से ग्रामीणों ने पिछले दिनों 10 लाख रुपये और श्रमदान से कच्ची मोरमवाली सड़क एवं […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़नेवाली सड़क एवं पुलिया पर बरसात का पानी चढ़ चुका है़ सड़क एवं पुलिया के कभी भी टूटने की आशंका व्यक्त की जा रही है. मलिकाना से लराही तक बड़ाकर नदी के बीच से ग्रामीणों ने पिछले दिनों 10 लाख रुपये और श्रमदान से कच्ची मोरमवाली सड़क एवं नदी की रेत पर पुलिया का निर्माण किया था़
विधायक मनोज कुमार यादव ने बार-बार विधानसभा में यह मुद्दा उठाया, लेकिन प्रशासन की तंद्रा नहीं टूटी. अंतत: क्षेत्र के लोगों ने ही इस काम का बीड़ा उठाया और उसे पूरा भी किया. यदि बड़ाकर नदी का जलस्तर बढ़ा, तो बारिश के पूरे सीजन के लिए दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट जायेगा.
विष्णुगढ़, टाटीझरिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त
विष्णुगढ़ : टाटीझरिया विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड तथा इसके आसपास के इलाकों में 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का वेग बढ़ गया है. जमुनियां तथा उरगी डैम से बाढ़ का पानी तेजी से निकल रहा है. जमुनियां, कोनार, सतगढ़वा, कुबरी, सेवाने समेत अन्य नदियां उफान पर हैं. जमुनियां डैम का पानी फाटक के ऊपर से बह रहा है. बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी अस्त व्यस्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola