छात्रा की करंट लगने से मौत

Published at :23 Aug 2016 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा की करंट लगने से मौत

और जर्जर तार बदलने का विधायक ने दिया आश्वासन हजारीबाग : पांचवीं कक्षा की छात्रा सेजल राज की करंट लगने से सोमवार सुबह 8:05 बजे मौत हो गयी. वह बिजली के झूलते तार में सटने गयी थी. शहर के कोर्रा देवांगना चौक मिचियारी लेन स्थित अपने घर से वह विवेकानंद स्कूल जाने के लिए निकली […]

विज्ञापन
और जर्जर तार बदलने का विधायक ने दिया आश्वासन
हजारीबाग : पांचवीं कक्षा की छात्रा सेजल राज की करंट लगने से सोमवार सुबह 8:05 बजे मौत हो गयी. वह बिजली के झूलते तार में सटने गयी थी. शहर के कोर्रा देवांगना चौक मिचियारी लेन स्थित अपने घर से वह विवेकानंद स्कूल जाने के लिए निकली थी. घर से 10 कदम दूर ही गयी थी कि एलटी 220 वोल्ट के तार से सट गयी, जो एक पोल से दूसरे पोल के बीच टूट कर सड़क पर झूल रहा था.
स्थानीय लोग तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके. सड़क पर बिजली के टूटे तार के कारण हुई इस घटना से सेजय के माता-पिता और क्षेत्र के लोगों में रोष है. सेजल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर तत्काल बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार एवं जूनियर इंजीनियर (जेइ) अमरजीत ने मृतक के परिजनों को लिखित आश्वासन दिया है कि बिजली बोर्ड के प्रावधान के अनुसार न्यूनतम दो लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. दो सप्ताह के अंदर देवांगना मिचियारी लेन के जर्जर बिजली तार को बदल दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola