बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक घायल

Published at :23 Aug 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक घायल

कटकमसांडी : कटकमसांडी-चतरा मार्ग पतुरियाबर में पेट्रोल पंप से आगे मोटरसाइकिल व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में चतरा जिले के बडमक्का निवासी सुरेंद्र भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका पैर कुचल गया है. सिर पर गहरी चोट है. घटना की जानकारी मिली, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी-चतरा मार्ग पतुरियाबर में पेट्रोल पंप से आगे मोटरसाइकिल व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में चतरा जिले के बडमक्का निवासी सुरेंद्र भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गये.
उनका पैर कुचल गया है. सिर पर गहरी चोट है. घटना की जानकारी मिली, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया. घायल व्यक्ति को हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. सुरेंद्र भुइयां मोटरसाइकिल (आरजे29एफएल/ 8270) से हजारीबाग से चतरा की ओर और बोलेरो (जेएच 02 एबी 2857) चतरा से हजारीबाग की ओर आ रही थी. इसी क्रम में दोनों की टक्कर हो गयी. प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, समाजसेवी पप्पू पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola