प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू, झूमते रहे श्रोता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग स्थित नगर भवन में आयोजित सुर आरंभ-2016 गायन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में युवाओं की भीड़ लगी रही. रविवार को आयोजित सेमीफाइनल में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा और लोगों को खूब झुमाया. प्रतियोगिता के बाद फाइनल में आठ प्रतिभागी सीनियर वर्ग के लिए और आठ प्रतिभागी जूनियर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग स्थित नगर भवन में आयोजित सुर आरंभ-2016 गायन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में युवाओं की भीड़ लगी रही. रविवार को आयोजित सेमीफाइनल में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा और लोगों को खूब झुमाया. प्रतियोगिता के बाद फाइनल में आठ प्रतिभागी सीनियर वर्ग के लिए और आठ प्रतिभागी जूनियर वर्ग के लिए चयनित किये गये. फाइनल 18 सितंबर को होगा.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आरंभ बैंड के संचालक अभिजीत कुमार सोनू व शान सैयद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग और इससे सटे जिले के प्रतिभाओं को आगे लाना है, ताकि उन्हें मंच मिल सके. यहां की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की यह कोशिश है. वहीं ग्लोबल इंडियन स्कूल के निदेशक मो नाजिर अंसारी व चांद अंसारी ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. जज में अमरकांत दुबे, मो इम्तियाज, मो नसीम, प्रवीण राठौर, उदय नारायण, राजपाल यादव, आकाश, सुबोध, बबलू सिन्हा थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत कुमार सोनू, शान सैयद, सोनल मिश्रा, गौरव पिंकू, सूरज दयाल, शैलेश सिंह, ऋषि रक्षित, अशोक जायसवाल, संदीप कुमार पाठक, विस्मय अलंकार, मुकेश प्रजापति, विनीत प्रिसका, अभिमन्यु व संजय तिवारी की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम को लेकर रविवार को सुबह से ही प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










