सिवाने नदी पर बना पुल धंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : इचाक और सदर प्रखंड के अमनारी के बीच सिवाने नदी पर बना पुल गुरुवार को हुई बारिश में धंस गया है. पुल के पांच खंभों में से दो पूरी तरह से धंस गया है. पुल के धंसने से अब आवागमन खतरनाक हो चुका है. मालूम हो कि पिछले दिनों ही बरसात के दौरान […]
विज्ञापन
इचाक : इचाक और सदर प्रखंड के अमनारी के बीच सिवाने नदी पर बना पुल गुरुवार को हुई बारिश में धंस गया है. पुल के पांच खंभों में से दो पूरी तरह से धंस गया है. पुल के धंसने से अब आवागमन खतरनाक हो चुका है. मालूम हो कि पिछले दिनों ही बरसात के दौरान पुल का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था.
प्रशासन की ओर से इस पर गंभीरता नहीं बरती गयी. ज्ञात हो कि पुल का निर्माण 88 लाख रुपये की लागत से हुआ था. वर्ष 2010-11 में विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया गया था. ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण में अनियमितता बरती गयी थी. शिकायत के बावजूद न को जिला प्रशासन के अधिकारी देखने आये और न ही विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










