शहीदों को किया नमन, याद की कुरबानी

Published at :17 Aug 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों को किया नमन, याद की कुरबानी

हजारीबाग : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन कर्जन ग्राउंड में हुआ. यहां डीसी रविशंकर शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार सिंह, जिला जज विष्णुकांत सहाय, एसपी भीमसेन टुटी, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, डीडीसी राजेश पाठक, एसडीओ अनुज प्रसाद, डीटीओ प्रणव कुमार पॉल, जिले के सभी आलाधिकारियों ने झंडे को सलामी […]

विज्ञापन
हजारीबाग : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन कर्जन ग्राउंड में हुआ. यहां डीसी रविशंकर शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार सिंह, जिला जज विष्णुकांत सहाय, एसपी भीमसेन टुटी, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, डीडीसी राजेश पाठक, एसडीओ अनुज प्रसाद, डीटीओ प्रणव कुमार पॉल, जिले के सभी आलाधिकारियों ने झंडे को सलामी दी. वहीं परेड का निरीक्षण किया.
डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्तों की बलिदान को हम याद करतेहैं. हम सब को मिल कर क्षेत्र का विकास करना है. उन्होंने विकास योजनाओं पर अपनी बातें रखीं. कहा: चुरचू प्रखंड के साथ-साथ नौ प्रखंडों को खुले में शौच मुक्त बनाया जायेगा. मनरेगा योजना के तहत 4142 डोभा का निर्माण कराया गया, जिसके चारो तरफ वृक्षारोपण किया जा रहा है. प्रारंभिक विद्यालय में 521 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. जिले के 257 पंचायतों में से 206 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.
किसान क्रेडिट योजना के तहत 5325, कृषकों के बीच 180032 लाख राशि का वितरण किया गया. बेहतर काम करनेवाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया. चुरचू प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाने को लेकर डीटीओ प्रणव कुमार पाल को सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola