पेज-1... पुलिस ने दस लाख का कत्था किया जब्त, तीन गिरफ्तार

Published at :06 Apr 2016 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-1... पुलिस ने दस लाख का कत्था किया जब्त, तीन गिरफ्तार

पेज-1… पुलिस ने दस लाख का कत्था किया जब्त, तीन गिरफ्तार 06 सीएच 4 में कत्था के साथ गिरफ्तार लोग. 5 में बरामद कत्था.चतरा. सदर पुलिस ने बुधवार को कारी गांव में छापामारी कर 11 क्विंटल कत्था जब्त किया है. इसमें 80 किलो बिस्किट व दस क्विंटल कच्चा माल शामिल हैं. इसके साथ तीन लोगों […]

विज्ञापन

पेज-1… पुलिस ने दस लाख का कत्था किया जब्त, तीन गिरफ्तार 06 सीएच 4 में कत्था के साथ गिरफ्तार लोग. 5 में बरामद कत्था.चतरा. सदर पुलिस ने बुधवार को कारी गांव में छापामारी कर 11 क्विंटल कत्था जब्त किया है. इसमें 80 किलो बिस्किट व दस क्विंटल कच्चा माल शामिल हैं. इसके साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कारी गांव में गोखुल सिंह गंझू के मकान में कत्था फैक्टरी चल रहा है. इसके बाद छापामारी कर कत्था फैक्टरी का उदभेदन कत्था बरामद किया गया. इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे पिंटू बिरहोर, रामसागर बिरहोर, नागेश्वर बिरहोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. श्री सिंह ने बताया कि बरामद कत्थे की कीमत करीब दस लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि दैनिक मजदूरी पर बिरहोर मजदूर काम कर रहे थे. यह फैक्टरी काफी दिनों से चल रहा था. इसमें कत्था तैयार कर बाहर भेजा जाता था. छापामारी दल में रेंजर जितेंद्र दुबे, थाना प्रभारी अशोक राम, वन रक्षी सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, सअनि डीएन राम समेत कई जवान शामिल थे. 90 के दशक में होता थी बड़े पैमाने पर कत्थे की तस्करी: चतरा के जंगलों में खैर की लकड़ी काट कर बड़े पैमाने पर कत्था तैयार कर बनारस के मंडियों में जाकर बेचा जाता था. तस्करों के कारण ही आज चतरा के जंगल से खैर का पेड़ विलुप्त हो गया है. कत्था तस्करी के लिए चतरा जाना जाता था. बड़े पैमाने पर यहां के जंगलों से खैर की लकड़ी काट कर कत्था तैयार किया जाता था. कई तस्कर मालामाल हुए तो कई इस धंधे में बरबाद हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola