बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान

बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान पत्थलगड्डा. प्रखंड के विद्युत उपभोक्ता बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान हैं. बुधवार को पूरे दिनभर में मात्र एक घंटा बिजली रही. भीषण गरमी में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है. प्रखंड को इटखोरी पावर सबस्टेशन से विद्यूत आपूर्ति होती है. यहां पदस्थापित कर्मचारी के […]
बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान पत्थलगड्डा. प्रखंड के विद्युत उपभोक्ता बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान हैं. बुधवार को पूरे दिनभर में मात्र एक घंटा बिजली रही. भीषण गरमी में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है. प्रखंड को इटखोरी पावर सबस्टेशन से विद्यूत आपूर्ति होती है. यहां पदस्थापित कर्मचारी के मन मुताबिक बिजली दी जाती है. हर रोज फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है. पदाधिकारी भी उपभोक्ताओं की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है. उपभोक्ताओं ने उपायुक्त से नावाडीह में बना पावर सब स्टेशन को अविलंब चालू कर बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










