चप्पे-चप्पे पर रखी जायेगी नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग में रामनवमी की तैयारी शुरू हो चुकी है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पर्व में शांितपूर्वक जुलूस निकालने को लेकर अपनी- अपनी तैयारी में जुट गये हैं. डीसी व एसपी ने विभागों के अफसरों को सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है. हजारीबाग : रामनवमी पर्व पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर […]
विज्ञापन
हजारीबाग में रामनवमी की तैयारी शुरू हो चुकी है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पर्व में शांितपूर्वक जुलूस निकालने को लेकर अपनी- अपनी तैयारी में जुट गये हैं. डीसी व एसपी ने विभागों के अफसरों को सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है.
हजारीबाग : रामनवमी पर्व पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त सभा कक्ष में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में रामनवमी में सुरक्षा समेत विधि व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की गयी. वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की बात कही गयी. बैठक में डीसी मुकेश कुमार व एसपी अखिलेश झा ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों से शांति व्यवस्था बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया.
वहीं विभिन्न अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपने-अपने अखाड़ों में पूर्ण मर्यादित, अनुशासितएवं व्यवस्थित ढंग से रामनवमी पूजा करने, जुलूस निकालने एवं स्वयंसेवकों को पर्व की मर्यादा बनाये रखने में सहयोग की अपील की गयी. डीसी एवं एसपी की ओर से प्रत्येक हर विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश जारी किया गया है.
रामनवमी जुलूस के दौरान पानी, बिजली, सड़क सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं पर गंभीरता बरतने का निर्णय लिया गया है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि शहर के सभी वार्डों में शांति समिति की कमेटी काम करेगी. बैठक में डीसी व एसपी के साथ डीडीसी, एसडीओ सदर व बरही, पुलिस उपाधीक्षक, डीपीआरओ, डीटीओ, डीएसओ, सभी बीडीओ, सभी थाना प्रभारी कार्यपालक पदादिकारी, नगर परिषद, अग्निशमन पदाधिकारी तथा तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










