कैंटीन में लगी आग, दो बावर्ची बाल-बाल बचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग :डेमोटांड़ स्थित आइसर शोरूम की कैंटीन में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इस घटना से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आगलगी की घटना में कैंटीन में काम कर रहे तीन रसोइया निमाय मंडल, उमेश कुमार और इंचार्ज विष्णु ठाकुर बाल बाल बच गये. शोरूम के सर्विस प्रबंधक मृदुल बनर्जी ने […]
विज्ञापन
हजारीबाग :डेमोटांड़ स्थित आइसर शोरूम की कैंटीन में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इस घटना से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आगलगी की घटना में कैंटीन में काम कर रहे तीन रसोइया निमाय मंडल, उमेश कुमार और इंचार्ज विष्णु ठाकुर बाल बाल बच गये. शोरूम के सर्विस प्रबंधक मृदुल बनर्जी ने बताया कि घटना में लगभग चार लाख रुपये के सामान जल गये. कैंटीन में रखे फ्रीज, राशन, तीन मोबाइल, इलेक्ट्रिक वायर, छत की सिलिंग, शीशा और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयीं.
कैसे लगी आग: निमाय मंडल और उमेश कुमार कैंटीन में खाना पका रहा था. इडेन रसोई गैस सिलंडर के पाइप का रिसाव होने लगा. गैस रिसाव होने से रसोई घर में आग पकड ली. आग इतनी भयावह थी कि दोनों रसोइया किसी तरह अपनी जान बचा कर सीढी से नीचे उतरा.तत्काल इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गयी. सूचना पाते ही दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










