किशोरी अध्यक्ष, शिवकुमार उपाध्यक्ष व राजू महासचिव

Published at :17 Mar 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी अध्यक्ष, शिवकुमार उपाध्यक्ष व राजू महासचिव

बार एसोसिएशन. निर्वाचित सदस्यों को मिलती रही बधाई हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच मंगलवार को संपन्न हुआ. देर रात तक चली मतगणना के बाद अंतिम परिणाम आये. परिणाम आते ही विजयी उम्मीदवारों को बधाईयों का तांता लग गया. हजारीबाग : हजारीबाग बार एसोसिएशन के नये अध्यक्ष किशोरी मोहन वर्मा और महासचिव राजकुमार […]

विज्ञापन
बार एसोसिएशन. निर्वाचित सदस्यों को मिलती रही बधाई
हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच मंगलवार को संपन्न हुआ. देर रात तक चली मतगणना के बाद अंतिम परिणाम आये. परिणाम आते ही विजयी उम्मीदवारों को बधाईयों का तांता लग गया.
हजारीबाग : हजारीबाग बार एसोसिएशन के नये अध्यक्ष किशोरी मोहन वर्मा और महासचिव राजकुमार राजू चुने गये. एसोसिएशन की ओर से सत्र 2016-18 के लिए नये पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी. 15 मार्च की देर रात मतों की गिनती चली, जिसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. परिणाम घोषणा आते ही अधिवक्ता अलग-अलग टोलियों में एक दूसरे को बधाई देने में जुट गये. वहीं समर्थक विजयी उम्मीदवार के पक्ष में नारे लगा रहे थे. चुनाव प्रभारी के रूप में अधिवक्ता टीएन मिश्र, रंजीत कुमार राणा, भैया उत्तम कुमार, पर्यवेक्षक धन कुमार जैन और परमेश्वर मंडल थे.
अध्यक्ष: चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किशोरी मोहन वर्मा 405 मत लाकर विजयी हुए. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश कुमार को 170 मतों से पराजित किया. मिथिलेश कुमार को 235 मत मिले. वहीं और शशिभूषण लाल को 115 मत मिले.
उपाध्यक्ष : इस पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार शिबू 332 मत लाकर विजयी हुए. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमार सिंह को 123 मतों से पराजित किया. सुमन कुमार सिंह को 199 मत, अरुण प्रभात सिन्हा को 139 मत और विनोद कुमार सिंह को 80 मत मिले.
महासचिव: इस पद पर राजकुमार राजू लगातार तीसरी बार विजयी रहे. उन्हें 381 मत मिले. वहीं प्रतिद्वंद्वी हीरालाल को 375 मत मिले. कांटे के मुकाबले में छह मतों से राजकुमार राजू विजय घोषित किये गये.
कोषाध्यक्ष: इस पद पर महावीर प्रसाद 282 मत लाकर विजयी रहे. अन्य तीन उम्मीदवार प्रभात कुमार प्रसाद को 215 मत, संजय कुमार को 151 मत और एहसान खान को 101 मत मिले.
सहायक कोषाध्यक्ष: सह कोषाध्यक्ष पद पर कालीदास पांडेय 269 मत लाकर विजयी घोषित हुए. संतोष कुमार ठाकुर को 208, सुनील कुमार को 156 और राजेंद्र प्रसाद सिंह को 151 मत मिले.
संयुक्त सचिव प्रशासन: इस पद पर शंभु कुमार 209 वोट लाकर विजयी हुए. निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजप्रकाश को 201 मत, गौतम चक्रवर्ती को 147, दीपक कुमार जायसवाल को 196 मत मिले. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर कौलेश्वर प्रसाद कुशवाहा 258 मत लाकर विजयी घोषित हुए. अन्य उम्मीदवार बक्शी नरेश प्रसाद को 202 मत, ममता कुमारी को 154 मत, मनोज कुमार यादव को 136 मत मिले.
कार्यकारिणी
कार्यकारिणी के नौ पदों पर इना सहाय 359 मत, मीरा कुमारी 345 मत, प्रमोद कुमार सिंह 316 मत, सुरेश कुमार वर्मा 310 मत, राकेश कुमार बक्शी 308 मत, मो शाहफैसल खान 282 मत, गौरी शंकर प्रसाद 280 मत, धर्मेद्र चौधरी 277 मत और आशीष कुमार दुबे 261 मत के साथ विजयी रहे. अन्य उम्मीदवार अनुज कुमार राय को 210 मत, अशोक कुमार यादव को 132 मत, विष्णुदयाल कुशवाहा को 239 मत, गोपाल उपाध्याय गौर को 236 मत, मनीष कुमार सिन्हा 246 मत, मंजीत कुमार सिंह 134 मत, मनोज कुमार 175 मत, मुद्दसर नजर 156 मत, नरेश प्रसाद 100 मत, राजेश कुमार 174 मत, सौरभ अंशु 182 मत, सूरज कुमार 185 मत, उत्तम कुमार सिंह ने 245 मत प्राप्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola