कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करेंगे: एसडीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

बरही़ : अनुमंडलीय अधिकारी मो शब्बीर अहमद ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ नियुक्त किये गये वीक्षक परीक्षा केंद्र पर जाकर अपना योगदान कर रहे हैं. बरही अनुमंडल में मैट्रिक के 19 व इंटर के आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. […]
विज्ञापन
बरही़ : अनुमंडलीय अधिकारी मो शब्बीर अहमद ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ नियुक्त किये गये वीक्षक परीक्षा केंद्र पर जाकर अपना योगदान कर रहे हैं. बरही अनुमंडल में मैट्रिक के 19 व इंटर के आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. एसडीओ के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के लिए पांच उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है़
बरही प्रखंड के लिए बरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता, बरकट्ठा प्रखंड में बीडीओ जय प्रकाश नारायण, चौपारण प्रखंड के लिए बीडीओ सागर कुमार, पद्मा प्रखंड के लिए बीडीओ मलय कुमार को दल में शामिल किया गया है. डीसीएलआर प्रभात कुमार व अवर निबंधक संतोष कुमार रजक के नेतृत्व में बरही अनुमंडल के लिए उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है़ मैट्रिक के लिए कुल 9144 व इंटर के लिए कुल 4126 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
मैट्रिक के लिए आर्यन हाइ स्कूल पद्मा में 665 परीक्षार्थी, अपग्रेड हाइ स्कूल सरैयाडीह में 296, हाई स्कूल बरही में 370, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल बरही में 183, मध्य विद्यालय बरही में 463, आरएनवाइ कॉलेज बरही में 612, भामाशाह शिशु निकेतन में 297, इंटर कॉलेज बरही में 796, आवासीय विद्यालय बरसोत्त में 381, हाई स्कूल बरकट्टा में 556, परियोजना बालिका विद्यालय बरकट्टा में 476, मध्य विद्यालय बरकट्टा में 441, गर्वमेंट बुनियादी स्कूल बेलकप्पी में 412, आदिवासी विकास विद्यालय बेलकपी में 419, केविविएस हाई स्कूल चौपारण में 690, अमोली अपूर्वा मानगढ़ में 419, एसएल जैन हाई स्कूल सिंगारावा में 535, मूनअम हाई स्कूल महाराजगंज में 545 व इंटर कॉलेज चौपारण में 588 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे.
इंटरमीडिएट के लिए चौपारण इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में 576, मुनम पब्लिक स्कूल महाराजगंज में 340, अमोली अपूर्वा में 231 व 58, आरएनवाई कालेज बरही में 629 व 588, बरही इंटर कॉलेज में 395, 23 व 41, हाई स्कूल बरही में 427, मिडिल स्कूल बरकट्टा में 370 व 120, हाईस्कूल बरकट्टा में 299 व 29 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










