नहीं चले लंबी दूरी के वाहन

Published at :16 Feb 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं चले लंबी दूरी के वाहन

परेशानी .हजारीबाग में माओवादी बंद का मिला-जुला असर, कामकाज प्रभावित हजारीबाग : भाकपा माओवादी की ओर से आहूत दो दिवसीय झारखंड बंद का सोमवार को हजारीबाग में मिलाजुला असर रहा. बंद के कारण लंबी दूरी के लिए वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. वहीं भारी वाहनों का भी परिचालन आमदिनों की अपेक्षा कम हुआ. हालांकि सरकारी […]

विज्ञापन
परेशानी .हजारीबाग में माओवादी बंद का मिला-जुला असर, कामकाज प्रभावित
हजारीबाग : भाकपा माओवादी की ओर से आहूत दो दिवसीय झारखंड बंद का सोमवार को हजारीबाग में मिलाजुला असर रहा. बंद के कारण लंबी दूरी के लिए वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. वहीं भारी वाहनों का भी परिचालन आमदिनों की अपेक्षा कम हुआ. हालांकि सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय खुले रहे.
इधर, बंद के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही. वहीं जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती सुबह से देर रात तक जारी रही. यात्री व मालवाहक वाहनों के नहीं चलने से व्यापारियों को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा.
बताया जाता है कि हजारीबाग से चलनेवाले लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन पर असर पड़ा. हजारीबाग से धनबाद-बोकारो के लिए बसें नहीं चली. वहीं चतरा मार्ग पर भी बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. हालांकि एनएच-33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ और कोडरमा पथ पर बसों का परिचालन हुआ. वहीं केरेडारी से होकर आनेवाली गाड़ियों का परिचालन नहीं हुआ.
कोयले की ढुलाई भी नहीं हुई. केरेडारी में बैंकों का काम ठप रहा. इधर, विष्णुगढ़ से बोकारो और बगोदर की ओर जानेवाली बसों का परिचालन कम हुआ. बोकारो की ओर से चलनेवाले मालवाहक वाहन नहीं चले. छोटे दोपहिया वाहनों का ही सिर्फ परिचालन हुआ. चौपारण स्थित जीटी रोड पर लंबी दूरी के यात्री वाहन कम चले. बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी नहीं के बराबर हुई. हालांकि बैंक, दुकानें व बाजार खुले रहे.
कटकमसांडी. माओवादी बंदी के पहले दिन कटकमसांडी एवं कटकमदाग प्रखंड में व्यापक असर देखा गया. इस दौरान वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा.
भारी वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. सड़क पर सिर्फ इक्का-दुक्का दोपहिये वाहन ही दिख रहे थे. दूर-दराज से आने जानेवाले लोगों परेशानी हुई. इधर, स्कूल, बैंक एवं अंचल कार्यालय खुले रहे. कटकमसांडी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी विमल नंदन सिन्हा पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे.
बरही़ माओवादी बंद का असर एनएच 31, एनएच 33 व जीटी रोड पर देखा गया़ इन प्रमुख मार्गों पर आमदिनों की तुलना में वाहनों का परिचालन कम हुआ. लंबी दूरी के यात्री बसों का भी परिचालन प्रभावित रहा. सोमवार को बरही बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है़ इस वजह से भी अधिकांश दुकाने बंद थी़
बरकट्ठा. भाकपा माओवादियो की ओर से आहूत दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद के पहले दिन बरकट्ठा में आंशिक असर देखा गया़ बंदी के दौरान बरकट्ठा बाजार की दुकानें बंद रहीं. हालांकि सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले थे. बंद के कारण जीटी रोड से लंबी दूरी के मालवाहक व यात्री वाहनों का परिचालन कम हुआ.
इधर, बंद को लेकर बरकट्ठा, गोरहर एवं चलकुशा थाने की पुलिस चौकस थी. पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाके में गश्ती की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola