दो घरों में लगी आग लाखों का नुकसान

Published at :14 Feb 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
दो घरों में लगी आग लाखों का नुकसान

पुनिया देवी व पोखन साव के खपरैल घर जले 20 हजार नकद समेत घरेलू सामान जल कर खाक बरकट्ठा (हजारीबाग) : बरकट्ठा प्रखंड स्थित बरवां गांव में शुक्रवार की रात दो घराें में अचानक आग लग गयी. नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल […]

विज्ञापन
पुनिया देवी व पोखन साव के खपरैल घर जले
20 हजार नकद समेत घरेलू सामान जल कर खाक
बरकट्ठा (हजारीबाग) : बरकट्ठा प्रखंड स्थित बरवां गांव में शुक्रवार की रात दो घराें में अचानक आग लग गयी. नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. भुक्तभोगियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, बरवां निवासी पुनिया देवी (पति घुपल साव) व पोखन साव (पिता बिशुन साव) के खपरैल घर में आग लग गयी़
आगजनी में पुनिया देवी के घर में रखे 20 हजार रुपये नकद समेत कपड़े, अनाज, बैंक के कागजात, एडमिड कार्ड व अन्य सामान जल गये. इससे लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. वहीं, पोखन साव के मकान में रखे सभी घरेलू सामान समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola