विहिप का एकदिवसीय धरना

Published at :10 Feb 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
विहिप का एकदिवसीय धरना

हजारीबाग : विश्व हिंदू परिषद की ओर से राज्य सरकार एवं संबंधित पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमों के विरोध में मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में विहिप एवं सभी अनुशांगिक संगठन के नेता व सदस्य शामिल हुए. धरना में झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की गयी. ज्ञात हो कि बजरंग […]

विज्ञापन
हजारीबाग : विश्व हिंदू परिषद की ओर से राज्य सरकार एवं संबंधित पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमों के विरोध में मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में विहिप एवं सभी अनुशांगिक संगठन के नेता व सदस्य शामिल हुए. धरना में झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की गयी.
ज्ञात हो कि बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय संत समिति, विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में एक फरवरी को राजभवन मैदान के पास एक दिवसीय धरना दिया था, जिसमें इन मुद्दों को उठाया गया था. धरना को प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी, सच्चिदानंद प्रसाद, अजीत गुप्ता, डॉ बीके सिंह, संजय चौबे, नवलेश सिंह, अमित कुमार सिंह, पंकज मेहता समेत सभी वक्ताओं ने संबोधित किया. सभी लोगों ने कहा कि राज्यपाल व मुख्यमंत्री से भी मामले को लेकर अपील की गयी है. यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola