विनोद बिहारी महतो को याद किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : स्व विनोद बिहारी महतो का 27 वां स्मृति दिवस समारोह बाबू गांव कोर्रा में सोमवार को मनाया गया. अध्यक्षता जेविएम के केंद्रीय किसान मोरचा के अध्यक्ष शिवलाल महतो व संचालन निसार अहमद ने किया. उदघाटन स्व विनोद बिहारी महतो की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. शिवलाल महतो ने कहा कि विनोद बाबू […]
विज्ञापन
हजारीबाग : स्व विनोद बिहारी महतो का 27 वां स्मृति दिवस समारोह बाबू गांव कोर्रा में सोमवार को मनाया गया. अध्यक्षता जेविएम के केंद्रीय किसान मोरचा के अध्यक्ष शिवलाल महतो व संचालन निसार अहमद ने किया. उदघाटन स्व विनोद बिहारी महतो की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. शिवलाल महतो ने कहा कि विनोद बाबू झारखंड में शोषण तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना चाहते थे. लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया. वे जीवन भर झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ते रहे.
ललन प्रसाद ने कहा कि झारखंड के लिए पूर्वजों ने जो सपना देखा था वह पूरा होते नहीं दिख रहा है. उन्होंने इस सपने को पूराकरने के लिए आंदोलन करने पर जोर दिया. निसार अहमद ने कहा कि स्व महतो ने जिनके लिये लड़ाई लड़ी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है.
सभा में अजय साहू, भोला महतो, मो नईम,राजकिशोर प्रसाद, नईम राही, नंदू प्रसाद, मनोज महतो,कुलेश्वर महतो, बबलू,विशाल,खलील,गोविंद, रामस्वरूप, अब्दुल रजा, अब्दुल्ला खान,सुरेंद्र सिंह,मुनिनाथ,किशोर राणा, धर्मनाथ महतो,रमेश सिंह भोक्ता, हीरामन, दिलेश्वर,कैलाश, धमेंद्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










