कूप धंसने से किसान चिंतित

Updated at :09 Dec 2015 7:33 PM
विज्ञापन
कूप धंसने से किसान चिंतित

कूप धंसने से किसान चिंतित फोटो- सिमरिया 1 में धंसे हुए कूप को दिखाते किसानसिमरिया़ डाडी गांव के तलेहा टांड़ में मंगलवार की शाम एक कूप धंस गया़ उक्त कूप से किसान लगभग पांच एकड़ भूमि की सिंचाई करते थे़ किसान महावीर महतो, विकास महतो, रामचंद्र महतो, दिवाली महतो व नागेंद्र महतो समेत 50 से […]

विज्ञापन

कूप धंसने से किसान चिंतित फोटो- सिमरिया 1 में धंसे हुए कूप को दिखाते किसानसिमरिया़ डाडी गांव के तलेहा टांड़ में मंगलवार की शाम एक कूप धंस गया़ उक्त कूप से किसान लगभग पांच एकड़ भूमि की सिंचाई करते थे़ किसान महावीर महतो, विकास महतो, रामचंद्र महतो, दिवाली महतो व नागेंद्र महतो समेत 50 से अधिक किसान इस कूप पर निर्भर थे़ इसी कूप के माध्यम से अपने खेतों में लगी टमाटर, फूलगोभी, मटर, आलू, बैगन, मिर्च की फसल को पटाते थे़ किसानों ने कहा कि कूप धंसने से हमलोगों को काफी दिक्कत हो रही है. पटवन के अभाव में खेतों में लगी फसल बरबाद हो जायेगी़ किसानों ने उपायुक्त से कूप का निर्माण कराने की मांग की है़1991 में बना था कूप : किसान महावीर महतो ने बताया कि 1991 में कूप का निर्माण ढाई लाख की लागत से किया गया था़ तब से आज तक कूप से ही खेतों की सिंचाई करते आ रहे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola