बाबा साहेब के आदर्शों को अपनायें

बाबा साहेब के आदर्शों को अपनायें 6हैज10 में- बाबा साहब भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते. हजारीबाग. जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन व शैक्षणिक संस्थानों में डॉ भीम राव अांबेडकर की पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी. अांबेडकर महासभा की ओर से शहर के अांबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा के समीप महापरिनिर्वाण कार्यक्रम हुआ. […]
बाबा साहेब के आदर्शों को अपनायें 6हैज10 में- बाबा साहब भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते. हजारीबाग. जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन व शैक्षणिक संस्थानों में डॉ भीम राव अांबेडकर की पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी. अांबेडकर महासभा की ओर से शहर के अांबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा के समीप महापरिनिर्वाण कार्यक्रम हुआ. आदमकद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद सभा हुई. इसमें रविदास महासभा, अनुसूचित जाति संघ, बाल्मिकी धर्म समाज के लोग शामिल हुए. अध्यक्षता नंदू प्रसाद, संचालन वीसी रवि ने किया. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अमित राय ने बाबा साहेब के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि बाबा साहेब केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के महानतम हस्तियों में शामिल किये जाते हैं. हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिये़ मौके पर दिनेश कुमार दास, विंदेश्वर प्रसाद, तिलेश्वर कुमार, भीम कुमार, विशाल बाल्मिकी, शेखर पासवान, जगदीश रविदास समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति आरक्षण बचाओ छात्र महासंघ ने बाबा साहेब की पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी. वक्ताओं ने बाबा साहेब के कार्यों, दर्शन एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन को छात्रों के समक्ष रखा. छात्रावास में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गयी. कार्यक्रम में विनोद कुमार, नंदू प्रसाद, कीर्तन राम, विकास रजक, वीरेंद्र कुमार, मिथलेश, धीरज, गणेश, मनोज, अनिल, योगेंद्र, रंजीत आदि शामिल थे. महादलित विकास मंच की ओर से हरि नगर में बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनायी गयी. सदर विधायक मनीष जायसवाल कार्यक्रम में शामिल हुए. बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, शिव कुमार, राजेंद्र राम, कौलेश्वर राम, चंदन, जीतेंद्र, लखन हरि, सागर, मंगरू राम, राजू भुइयां, किशोरी भुइयां आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










