कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Updated at :06 Dec 2015 6:49 PM
विज्ञापन
कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए लोगसांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में अतिरिक्त संचार होता है : मेरी र्स्पारिया एनभीएन प्री-स्कूल का वार्षिकोत्सव मना़ बच्चों ने पेश किये एक से बढ़कर एक कार्यक्रम़6 सीएच 6, 7 में. कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें. 8 में. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य. चतरा. नाजरेथ विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम प्री-स्कूल का […]

विज्ञापन

कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए लोगसांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में अतिरिक्त संचार होता है : मेरी र्स्पारिया एनभीएन प्री-स्कूल का वार्षिकोत्सव मना़ बच्चों ने पेश किये एक से बढ़कर एक कार्यक्रम़6 सीएच 6, 7 में. कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें. 8 में. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य. चतरा. नाजरेथ विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम प्री-स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया़ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया गया़ कार्यक्रम में प्री-स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया़ बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर अतिथि व अभिभावकों का मनोरंजन किया़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिस्टर मेरी र्स्पारिया कार्यक्रम देखकर काफी प्रभावित हुई. मौके पर सिस्टर ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम का होना जरूरी है़ इससे बच्चों में अतिरिक्त प्रतिभा का संचार होता है़ उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चें देश के भविष्य है. विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के प्रति बेहतर शिक्षा व खेल में विशेष ध्यान देने की बात कही़ प्राचार्या सिस्टर अनिला की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ़ मौके पर हिंदी मीडियम की प्राचार्या सिस्टर मेरी ग्रेस, सिस्टर रश्मि व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थ़े कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर सुशीला समेत प्री-स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम योगदान दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola