मनोज यादव ने इजहार के पक्ष में वोट मांगा

मनोज यादव ने इजहार के पक्ष में वोट मांगा 5 हैज10 में मंच पर मनोज यादव,इजहार अंसारी व अन्यहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार इजहार अंसारी के पक्ष में बरही विधायक मनोज यादव ने जनसंपर्क किया. शिवपुरी में लोगों से मुलाकात कर इजहार अंसारी को अपना समर्थन देने की अपील की. […]
मनोज यादव ने इजहार के पक्ष में वोट मांगा 5 हैज10 में मंच पर मनोज यादव,इजहार अंसारी व अन्यहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार इजहार अंसारी के पक्ष में बरही विधायक मनोज यादव ने जनसंपर्क किया. शिवपुरी में लोगों से मुलाकात कर इजहार अंसारी को अपना समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप क्षेत्र में काम करनेवाले प्रतिनिधि को जीतायें. इजहार अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में केंद्र व राज्य की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा. बिजली, सड़क,शिक्षा एवं स्वास्थ्य की मूलभूत समस्याओं को दूर करना,जरूरतमंदों को इंदिरा आवास, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड मुहैया कराया जायेगा. हर गांव में सड़क व नाली का निर्माण, सरकारी स्कूलों में शिक्षा में सुधार किया जायेगा. गांवों की प्रतिभाओं को तरासने एवं खेल को बढ़ावा दिया जायेगा. दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना समर्थन इजहार अंसारी को दें. मौके पर हरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, पप्पू यादव,अभय सिंह, मिथिलेश पांडेय, अजीत कुमार, संतोष मेहता, प्रहलाद शर्मा, शशि कुमार,शकुंतला देवी,शीला देवी, मो साहेब,शौकत अली के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










