लीड ़ बड़कागांव में 79.7 प्रतिशत मतदान

लीड ़ बड़कागांव में 79.7 प्रतिशत मतदान 5बीजी1 में- मतदान के लिए खड़े लोग 5बीजी2 में- कतार में खड़े मतदाता5बीजी3 में- वोट देने जाती वृद्ध महिला 5बीजी4 में- युवा महिला मतदाता 5बीजी5 में- वोट देने पहुंची विधायक निर्मला देवी बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड में 79.7 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के 274 बूथों […]
लीड ़ बड़कागांव में 79.7 प्रतिशत मतदान 5बीजी1 में- मतदान के लिए खड़े लोग 5बीजी2 में- कतार में खड़े मतदाता5बीजी3 में- वोट देने जाती वृद्ध महिला 5बीजी4 में- युवा महिला मतदाता 5बीजी5 में- वोट देने पहुंची विधायक निर्मला देवी बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड में 79.7 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के 274 बूथों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट पड़ा. मतदाता सुबह से ही उत्साहित थे. युवाओं से लेकर महिला-पुरुष मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. 274 बूथों में से 162 बूथ अति संवेदनशील एवं 112 बूथ संवेदनशील बनाया गया था. मतदान केंद्रों पर काफी चहल पहल दिखी. बड़कागांव मध्य पंचायत के बूथ सात पर बीमार रहने के बावजूद 95 साल के वृद्ध अर्जुन भुइयां वोट देने पहुंचे. 110 वर्ष की फुलिया देवी ने प्लस टू हाई स्कूल के बूथ नंबर 92 पर वोट देने पहुंची. युवा मतदाताओं ने कहा कि अच्छे, शिक्षित तथा अनुभवी प्रत्याशी को मतदान किया. एसपी ने बूथों का जायजा लिया : प्रखंड के बूथों का जायजा लेने एसपी अखिलेश झा बड़कागांव 11.20 बजे पहुंचे. एसपी ने सभी बूथों की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्वक वोट कराने का आदेश दिये. सुरक्षा के लिए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया. बड़कागांव विधायक निर्मला देवी ने डाला वोट : बड़कागांव विधायक निर्मला देवी ने अपने गांव पहरा के मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची. विधायक ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव के अपेक्षा इस वर्ष मतदान अधिक हुआ. लोगों में जागरूकता आयी है. अपने हक और अधिकार को लोग समझ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










