नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेखौफ वोट पड़े

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेखौफ वोट पड़ेप्रतापपुर 4 व 5 में-चतरा. नक्सल प्रभावित प्रतापपुर व कान्हाचट्टी प्रखंड के मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया़ कान्हाचट्टी में 71.37 व प्रतापपुर में 67.03 प्रतिशत मतदान हुआ़ दोनों प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी़ मतदाता वोट […]
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेखौफ वोट पड़ेप्रतापपुर 4 व 5 में-चतरा. नक्सल प्रभावित प्रतापपुर व कान्हाचट्टी प्रखंड के मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया़ कान्हाचट्टी में 71.37 व प्रतापपुर में 67.03 प्रतिशत मतदान हुआ़ दोनों प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी़ मतदाता वोट को लेकर काफी उत्साहित दिखे़ सबसे अधिक उत्साह महिला, युवा व वृद्ध लोगों में देखा गया़ नक्सलियों का चुनाव बहिष्कार का कोई असर नहीं दिखा़ प्रतापपुर के अति उग्रवाद प्रभावित सतबहनी, जुडी, कौरा, घोरीघाट, गजवा, हुमाजांग, लिपदा, नारायणपुर, कान्हाचट्टी के केंदुआ, सहौर, जसपुर, लारालुटुदाग, तुलबुल, करमा समेत कई मतदान केंद्रों में जमकर वोट हुआ़ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे़ स्थानीय चुनाव होने के कारण मतदाता बढचढ कर हिस्सा लिया़ यही वजह है कि मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव से अधिक रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










