मैडम माला के दो वद्यिार्थी को दुबई में नौकरी

मैडम माला के दो विद्यार्थी काे दुबई में नौकरी 4हैज13 में- मैडम माला संस्थान में दो विद्यार्थियों को वीजा देते कमांडेंट मुन्ना सिंहहजारीबाग. मैडम माला इंस्टीटय़ूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कनहरी रोड हजारीबाग के दो विद्यार्थियों को दुबई जाने का वीजा दिया गया. संस्थान में सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमांडेंट मुन्ना सिंह के हाथों बड़कागांव के […]
मैडम माला के दो विद्यार्थी काे दुबई में नौकरी 4हैज13 में- मैडम माला संस्थान में दो विद्यार्थियों को वीजा देते कमांडेंट मुन्ना सिंहहजारीबाग. मैडम माला इंस्टीटय़ूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कनहरी रोड हजारीबाग के दो विद्यार्थियों को दुबई जाने का वीजा दिया गया. संस्थान में सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमांडेंट मुन्ना सिंह के हाथों बड़कागांव के टेकलाल महतो और चौपारण के राहुल कुमार को वीजा सौंपा गया. दोनों विद्यार्थी दुबई के मारकोपोलो होटल में नौकरी करेंगे. मैडम माला संस्थान में पढ़ाई करने के बाद नौकरी का यह अवसर मिला है. मैडम माला संस्थान के निदेशक दीप माला ने बताया कि नौ दिसंबर को दिल्ली से दोनों विद्यार्थी दुबई के लिए रवाना होंगे. होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी लगातार नौकरी पा रहे हैं. झारखंड के सभी जिलों से काफी संख्या में विद्यार्थी इस संस्थान में पढ़ रहे हैं. विद्यार्थियों को देश व विदेश के होटलों में नौकरी करने का मौका मिल रहा है. संस्थान की ओर से बाहरी विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी है. कमांडेंट मुन्ना सिंह ने कहा कि हजारीबाग के बच्चे दुबई के होटलों में नौकरी करेंगे यह काफी खुशी की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










