़ ़ ़ अंतरराष्ट्रीय चौक का रूप लेग बरही चौक

Updated at :04 Dec 2015 9:22 PM
विज्ञापन
़  ़  ़  अंतरराष्ट्रीय चौक का रूप लेग बरही चौक

़ ़ ़ अंतरराष्ट्रीय चौक का रूप लेग बरही चौक बरही चौक के नवनिर्माण के लिए 40 करोड़ की योजना बनी हैराष्ट्रीय स्तर का कृषि अनुसंधान केंद्र, तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट व मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लगते बदल जायेगा बरही का नक्शा बरही़ एनएच 2, एनएच 31 व एनएच 33 के मिलन स्थल […]

विज्ञापन

़ ़ ़ अंतरराष्ट्रीय चौक का रूप लेग बरही चौक बरही चौक के नवनिर्माण के लिए 40 करोड़ की योजना बनी हैराष्ट्रीय स्तर का कृषि अनुसंधान केंद्र, तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट व मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लगते बदल जायेगा बरही का नक्शा बरही़ एनएच 2, एनएच 31 व एनएच 33 के मिलन स्थल पर स्थित बरही चौराहा को आम तौर पर स्थानीय लोग अंतरराष्ट्रीय चौराहा कहते हैं ़ मगर यह बात सच भी होने वाली है़ बरही में विकास की कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं शुरू होनेवाली है. जिसके चलते बरही की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होगी़ गौरियाकरमा में आइआरएआइ का पूसा के स्तर का कृषि अनुसंधान संस्थान के निर्माण की तैयारी जोरो पर है़ इसके लिए हस्तांतरित की गयी एक हजार एकड़ भूमि का चिह्नित कर उसका नक्शा तैयार कर दिया गया है़ अगले सप्ताह दिल्ली से उच्च स्तरीय टीम इस सिलसिले में आनेवाली है़ केंद्रीय मंत्री राधेमोहन सिंह की भी आने की संभावना जतायी जा रही है़ लगभग एक हजार एकड़ में बनने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस कृषि अनुसंधान संस्थान को लेकर इस क्षेत्र के विकास की संभावनाएं आंकी जा रही है़ कोलुहा इलाके में अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट परियोजना के निर्माण की संभावना बढ़ गयी है़ अनिल अंबानी के रिलायंस पावर कॉरपोरेशन को इसका निर्माण व संचालन पीपीपी मोड पर करना था पर परियोजना के निर्माण में देरी की वजह से यह परियोजना ही रद्द हो गयी थी़ अब बताया जा रहा है कि इस अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट परियोजना का निर्माण का दायित्व एनटीपीसी को दे दिया गया है़ अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट में एक- एक हजार मेगा वाट उत्पादन क्षमता वाले चार इकाई की स्थापना होनी है़ 16 हजार करोड़ की आरंभिक लागत वाली इस निर्माण योजना की लागत बढ़ कर अब लगभग 35 हजार करोड़ हो गयी है़ कोनरा स्थित रियाडा भूमि के आसपास 2500 एकड़ भूमि पर इस्टर्न डेडीकेटेड फेड कॉरिडोर निर्माण की नयी योजना सामने आयी है़ यह योजना पश्चिम में पाकिस्तान बॉर्डर, पूर्व में बांग्लादेश बार्डर व उत्तर में नेपाल बॉर्डर को जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माल ढुलाई की संभावना को साकार करेगी़ इसके तहत बरही में मेगा इंडस्ट्रियल टाउन का निर्माण होने की संभावना है़ रियाडा की भूमि पर मारुति का कारखाना लगने वाला है़ इसके लिए 80 एकड़ भूमि मारुति कंपनी को दी जा चुकी है़ मारुति कंपनी यहां अपनी कारों का असेंबल करेगी़ एचपीसीएल सहित कुछ अन्य कंपनियां भी रियाडा भूमि पर उद्योग लगाने वाली है़ कृषि अनुसंधान संस्थान अल्ट्रा पावर मेगा प्लांट व मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं है़ इन परियोजनाओं के चलते बरही चौक अंतरराष्ट्रीय महत्व के चौक का स्वरूप धारण करेगा़ बरही झारखंड का प्रवेश द्वार है़ बरही चौक के नवनिर्माण के लिए 40 करोड़ की योजना बनी है. जिस पर पंचायत चुनाव के तुरंत बाद काम शुरू होने की संभावना है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola