कोडरमा व जामताड़ा में छह को मतगणना

कोडरमा व जामताड़ा में छह को मतगणना रांची. राज्य के दो जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना छह दिसंबर को होगी. कोडरमा व जामताड़ा जिला में दो चरणों में चुनाव समाप्त हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि उक्त दोनों जिलों में रविवार से मतगणना शुरू होगी. मालूम हो कि कोडरमा में वार्ड […]
कोडरमा व जामताड़ा में छह को मतगणना रांची. राज्य के दो जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना छह दिसंबर को होगी. कोडरमा व जामताड़ा जिला में दो चरणों में चुनाव समाप्त हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि उक्त दोनों जिलों में रविवार से मतगणना शुरू होगी. मालूम हो कि कोडरमा में वार्ड सदस्य के 732 पदों के लिए 1707, मुखिया के 108 पदों के लिए 640, पंसस के 118 पदों के लिए 479 और जिप के 12 पदों के लिए 104 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं. वहीं, जामताड़ा में वार्ड सदस्यों के 821 पदों के लिए 2074, मुखिया के 116 पदों के लिए 595, पंसस के 135 पदों के लिए 600 और जिप सदस्य के 14 पदों के लिए 101 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










