प्रियंका ने घर-घर जाकर मांगा वोट

Updated at :03 Dec 2015 8:58 AM
विज्ञापन
प्रियंका ने घर-घर जाकर मांगा वोट

कटकमसांडी : कटकमदाग के पूर्वी जिला परिषद पद की प्रत्याशी सह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित निवर्तमान मुखिया प्रियंका कुमारी ने क्षेत्र के पसई, कटकमदाग, कुसुंभा और बेस गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगा. कहा कि क्षेत्र का विकास अधूरा रह गया है. आज भी प्रखंड में कई योजनाएं अधूरी है. चुनाव […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमदाग के पूर्वी जिला परिषद पद की प्रत्याशी सह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित निवर्तमान मुखिया प्रियंका कुमारी ने क्षेत्र के पसई, कटकमदाग, कुसुंभा और बेस गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगा. कहा कि क्षेत्र का विकास अधूरा रह गया है.
आज भी प्रखंड में कई योजनाएं अधूरी है. चुनाव जीती तो प्रखंड का पूर्ण विकास कराने का प्रयास करूंगी. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करूंगी. प्रखंडवासियों को शुद्ध पेयजल, कच्ची सड़कों को पक्का किया जायेगा. हर गांव व मुहल्लों में बिजली पहुंचे इसकी व्यवस्था होगी. लोगों को रोजगार के लिए महानगर नहीं जाना पड़े ऐसी व्यवस्था कराऊंगी. मुखिया के पद पर रह कर लोगों को हक व अधिकार दिलाया है. आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहे इसके लिए समर्थन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola