हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Updated at :02 Dec 2015 8:20 PM
विज्ञापन
हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लियाचौपारण. प्रखंड के ग्राम पडरिया निवासी मनोज यादव को बुधवार को मुंबई पुलिस ने चौपारण पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया है़ मनोज पर मुंबई के दहिसर में 26 नवंबर को युवती परवीन की हत्या कर फरार होने का आरोप है़ युवती का शव […]

विज्ञापन

हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लियाचौपारण. प्रखंड के ग्राम पडरिया निवासी मनोज यादव को बुधवार को मुंबई पुलिस ने चौपारण पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया है़ मनोज पर मुंबई के दहिसर में 26 नवंबर को युवती परवीन की हत्या कर फरार होने का आरोप है़ युवती का शव उस कमरे से बरामद हुआ था़ जिस कमरे में मनोज अपने अन्य सहयोगियों के साथ रहता था़ घटना के बाद मनोज मुंबई से भाग कर अपने गांव पडरिया आ गया था़ क्या है मामला : पुलिस हिरासत में मनोज ने बताया कि वह चार माह पूर्व मुंबई कमाने के लिए गया था़ जहां पहले से मनोज के जीजा बसंत यादव ग्राम भीतीया निवासी रहते थे़ मनोज भी दिनभर अपना कामकाज करके बंसत के साथ उसी कमरे में रहता था़ बसंत की दोस्ती गुजरात के भरत नामक युवक के साथ थी़ परवीन भरत के साथ ही उसके बगल वाले कमरे में अपने एक अन्य सहेली के साथ रहती थी़ घटना के दिन भी परवीन अपनी सहेली के साथ भरत के कमरे में ही थी़ मनोज ने बताया कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है़ उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola