अरगड्डा खदान से लूटे 10 लाख के कल-पुरजे
अरगड्डा खदान से लूटे 10 लाख के कल-पुरजेरामगढ़- सुरक्षा कर्मियों व कामगारों को बनाया बंधक- 15-20 की संख्या में आये थे हथियारबंद अपराधी – बत्ती घर व ईएनएम के स्टोर रूम का ताला तोड़ा- गिद्दी थाना में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस फोटो फाइल 1आर-सी-भूमिगत खदान के स्टोर रूम.प्रतिनिधि, अरगड्डा (रामगढ़) सीसीएल की अरगड्डा […]
अरगड्डा खदान से लूटे 10 लाख के कल-पुरजेरामगढ़- सुरक्षा कर्मियों व कामगारों को बनाया बंधक- 15-20 की संख्या में आये थे हथियारबंद अपराधी – बत्ती घर व ईएनएम के स्टोर रूम का ताला तोड़ा- गिद्दी थाना में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस फोटो फाइल 1आर-सी-भूमिगत खदान के स्टोर रूम.प्रतिनिधि, अरगड्डा (रामगढ़) सीसीएल की अरगड्डा भूमिगत खदान में शनिवार की रात अपराधियाें ने उत्पात मचाया. लुटेरों ने सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों समेत कामगारों को बंधक बना कर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के कल-पुरजे लूट ले गये. इस संबंध में कोलियरी प्रबंधन द्वारा गिद्दी थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है. बताया गया कि रात के लगभग नौ बजे 15-20 की संख्या में लुटेरे हथियारों के साथ खदान परिसर में घुस आये. उन्होंने वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों समेत सीसीएल कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद बत्ती घर व ईएनएम के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर वहां रखे कल -पुरजों को निकाल कर ले गये. लुटेरे लगभग आधा घंटा तक भूमिगत खदान क्षेत्र में लूट पाट करते रहे.सीसीएलकर्मियाें के माेबाइल भी छीने लुटेरों ने सुरक्षाकर्मियों व सीसीएल कर्मियों से उनके मोबाइल छीन लिये. अपराधियाें के जाने के बाद सुरक्षाकर्मियाें व सीसीएल कर्मियों द्वारा हल्ला करने पर अन्य स्थानों पर कार्य कर रहे कर्मियों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला. इसके बाद घटना जानकारी कोलियरी प्रबंधक को दी गयी. प्रबंधन ने रात में ही इसकी जानकारी गिद्दी थाना को दी. जानकारी मिलने पर गिद्दी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की. सुबह लूटे गये समानों की जानकारी मूल्य सहित पुलिस को दी गयी है. जिन कर्मियों को बंधक बना कर कमरे में बंद किया गया था, उनमें ओवरमैन निर्मल कुमार, एमटीके अर्जुन राम, बाबूलाल, अखिलेश मिश्रा, गुरुचरण बेदिया, रामेश्वर महतो शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










