शक्षिा व समाज के लिए करें काम : डॉ भरत फोटो
शिक्षा व समाज के लिए करें काम : डाॅ भरत फोटो रोटरी क्लब का प्रशिक्षण शिविर बिहार व झारखंड के 70 क्लब के अध्यक्ष व सचिव हुए शामिल प्रतिनिधि, झुमरीतिलैयावर्ष 2016-17 के लिए चुने गये अध्यक्ष व सचिव के लिए रोटरी क्लब की ओर से रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिव वाटिका […]
शिक्षा व समाज के लिए करें काम : डाॅ भरत फोटो रोटरी क्लब का प्रशिक्षण शिविर बिहार व झारखंड के 70 क्लब के अध्यक्ष व सचिव हुए शामिल प्रतिनिधि, झुमरीतिलैयावर्ष 2016-17 के लिए चुने गये अध्यक्ष व सचिव के लिए रोटरी क्लब की ओर से रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिव वाटिका में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार झारखंड के 70 क्लब के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित हुए़ मेजबानी रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने की. वर्ष 2016-17 के मंडला अध्यक्ष डाॅ आर भरत जमशेदपुर ने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डाॅ बिंदु सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3150 के 96 क्लब के अध्यक्ष व सचिव को शामिल होना था. डाॅ आर भरत ने कहा कि हमें शिक्षा, समाजसेवा और मैत्री के क्षेत्र में विशेष काम करने की जरूरत है. इसके लिए अभी से योजना बनायें. उन्होंने समाज के प्रति काम करने के लिए रोटरी के सदस्यों को प्रेरित किया. रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के वर्ष 2016-17 के अध्यक्ष कुमार पुजारा व सचिव अमीत कुमार ने बताया कि सामान्यत: ऐसे कार्यक्रम दूसरे बडे शहरों में आयोजित होते हैं, लेकिन हमारे प्रयास और उत्साह को देखते हुए मंडल के पदाधिकारियों ने यह मौका हमें दिया है. क्लब के अध्यक्ष रामरतन महर्षि ने मेजबान क्लब के क्रियाकलाप व उपलब्धियों को सामने रखा. वक्ताओं ने कहा कि सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें, इसके बाद कोई काम करें. मौके पर पीडीजी संदीप नारंग, रोनॉल्ड डीकोस्टा, राकेश प्रसाद, प्रभा रघुनंदन व मेजबान क्लब से राजेंद्र मोदी, महेश दारूका, मधुसूदन दारूका, विकास सेठी, सुधीर कुमार, अमीत कुमार, अजय कुमार अग्रवाल, ज्योति पुजारा, संगीता शर्मा, नरेंद्र सिंह, कैलाश चौधरी आदि उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि क्लब की सदस्यता के लिए पहले सदस्यों में से अध्यक्ष, सचिव का चयन किया जाता है और फिर नेतृत्व करने वालों को नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाता है और यह कार्यक्रम भी इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










