सड़क दुर्घटना में बिरहोर बच्चा घायल
सड़क दुर्घटना में बिरहोर बच्चा घायल बरही़ सड़क दुर्घटना में धीरज बिरहोर (10 वर्ष) पिता सरजू बिरहोर केवाल बिरहोर काॅलोनी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़ दुर्घटना रविवार को एनएच 33 पर देवचंदा मोड़ के पास हुई़ एक ट्रेलर […]
सड़क दुर्घटना में बिरहोर बच्चा घायल बरही़ सड़क दुर्घटना में धीरज बिरहोर (10 वर्ष) पिता सरजू बिरहोर केवाल बिरहोर काॅलोनी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़ दुर्घटना रविवार को एनएच 33 पर देवचंदा मोड़ के पास हुई़ एक ट्रेलर एलएल-01जी 2202 ने उसे चपेट में ले लिया़ उक्त ट्रेलर अनियंत्रित हो गया था, जिसके चलते देवचंदा मोड़ पर स्थित दो गुमटी भी उसके चपेट में आ कर क्षतिग्रस्त हो गई़ गुमटी मनोज सिंह, बबन सिंह की थी़ दुर्घटना की वजह से वहां कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई़ जाम को पुलिस ने हटाया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










