शतरंज प्रतियोगिता में नौ स्कूल के बच्चे हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में नौ स्कूल के बच्चे हुए शामिल डीएवी स्कूल में शतरंज प्रतियोगता 1कोडपी3संबोधित करते बीडीओ प्रभाष कुमार दता.1कोडपी4बीडीओ का स्वागत करते डीएवी के प्राचार्य.झुमरीतिलैया. डीएवी स्कूल में हजारीबाग कलस्टर लेवल की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कलस्टर के कुल नौ विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि बीडीओ प्रभाष कुमार […]

विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में नौ स्कूल के बच्चे हुए शामिल डीएवी स्कूल में शतरंज प्रतियोगता 1कोडपी3संबोधित करते बीडीओ प्रभाष कुमार दता.1कोडपी4बीडीओ का स्वागत करते डीएवी के प्राचार्य.झुमरीतिलैया. डीएवी स्कूल में हजारीबाग कलस्टर लेवल की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कलस्टर के कुल नौ विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने प्रतियोगिता की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की़ डीएवी झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. प्राचार्य ओपी यादव ने स्वागत भाषण दिया. मुख्य अतिथि श्री दत्ता ने डीएवी प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कोडरमा के लिए गौरव की बात है कि डीएवी झुमरीतिलैया को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है. जीवन भी एक शतरंज है, जहां बेहतर जिंदगी के लिए संघर्ष करना पड़ता है. प्रतियोगिता में रजरप्पा, कुजू, बरकाकाना, टोप्पा, हजारीबाग, पतरातू, तोपिन, घाटो, केदला आदि डीएवी स्कूल के बच्चे शामिल हुए. मौके पर पीबी नवरंगा, खुशबू कुमारी, पीके सिन्हा, वीणा वर्णवाल, निशा भारद्वाज, पीके चक्रवर्ती, अमीता सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola