पहले दिन 42 लोगों ने नामांकन किया

Updated:
विज्ञापन

पहले दिन 42 लोगों ने नामांकन किया पंचायत चुनाव़ नामांकन का दूसरा चरण शुक्रवार को कुल 348 लोंगों ने किया नामांकन फोटो : जिप सदस्य के लिए नामांकन करते प्रत्याशी 30 सीएच 1 में व पंसस के लिये नामांकन करते प्रत्याशी 2 में़ चतरा. त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर शुक्रवार से दूसरे चरण का नामांकन शुरू […]

विज्ञापन

पहले दिन 42 लोगों ने नामांकन किया पंचायत चुनाव़ नामांकन का दूसरा चरण शुक्रवार को कुल 348 लोंगों ने किया नामांकन फोटो : जिप सदस्य के लिए नामांकन करते प्रत्याशी 30 सीएच 1 में व पंसस के लिये नामांकन करते प्रत्याशी 2 में़ चतरा. त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर शुक्रवार से दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है़ पहले दिन 42 लोगों ने नामांकन किया़ इसमें जिला परिषद के लिए दो, मुखिया के लिए 19, पंसस के लिए छह व वार्ड सदस्य के 15 लोगों ने नामांकन किया़ टंडवा प्रखंड से जिला परिषद के लिए अरविंद कुमार सिंह व पियासा देवी ने दो-दो सेट में नामांकन किया़ वहीं टंडवा व सिमरिया से पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन-तीन लोगों ने सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी मो मुमताज अली अहमद के समक्ष नामांकन परचा भरा़ वहीं सिमरिया सीओ के समक्ष मुखिया के लिए 17, वार्ड सदस्य के लिए 14 व टंडवा में मुखिया के लिए दो व वार्ड सदस्य के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया़ कई उम्मीदवार गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे थे़ सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन लिया गया़ पहला चरण : अंतिम दिन 306 नामांकन पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन 306 लोगों ने परचा दाखिल किया़ इसमें जिला परिषद के लिए 12, मुखिया के लिए 42, पंसस के लिए 52 व वार्ड सदस्य के लिए 200 लोगों ने नामांकन परचा भरा़ जिला परिषद के लिए डीआरडीए डायरेक्टर ज्योत्सना सिंह के समक्ष गिद्धौर के तीन व पत्थलगड्डा के दो व अपर समाहर्ता के समक्ष इटखोरी के चार व मयूरहंड के तीन लोगों ने नामांकन परचा भरा़ गिद्धौर से बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, आनंद कुमार भारती, पत्थलगड्डा की सुनीता देवी व नीशु मेहता ने दो सेट में नामांकन परचा दाखिल किया़ इ टखोरी से सूर्यदेव प्रसाद दांगी दो सेट, दिलीप कुमार, बालेश्वर यादव व मयूरहंड के लिए प्रिया देवी दो सेट व काजल देवी ने परचा भरा़ पत्थलगड्डा से मुखिया के लिए 11, पंसस के लिए छह, वार्ड के लिए 23, गिद्धौर से मुखिया के लिए छह, पंसस के लिए 15, वार्ड सदस्य के लिए 35, इटखोरी से मुखिया के लिए 11, पंसस के लिए 16, वार्ड सदस्य के लिए 98, मयूरहड प्रखंड से मुखिया के लिए चार, पंसस के लिए 15 व वार्ड सदस्य के लिए 44 लोगों ने नामांकन किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola