विधायक गणेश गंझू के बहनोई की इलाज के दौरान मौत
विधायक गणेश गंझू के बहनोई की इलाज के दौरान मौत लावालौंग. सिमरिया विधायक गणेश गंझू के बहनोई व हरनाही गांव निवासी बालदेव गंझू (35)की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी़ 20 अक्तूबर को पिपरवार में एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया था़ वे गंभीर रूप से घायल हो गये […]
विधायक गणेश गंझू के बहनोई की इलाज के दौरान मौत लावालौंग. सिमरिया विधायक गणेश गंझू के बहनोई व हरनाही गांव निवासी बालदेव गंझू (35)की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी़ 20 अक्तूबर को पिपरवार में एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया था़ वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे़ परिजनों ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वे अपने आवास से काम करने खदान जा रहे थे़ बालदेव सीसीएलकर्मी थे़ उनकी मौत पर प्रखंड के लोगों में शोक है़ बालदेव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव हरनाही में किया गया़ अंतिम संस्कार में विधायक के अलावा सूरज साव, मुखिया अमित चौबे, भाजपा नेता नरेंद्र पाठक, पवन प्रसाद,चंदु गंझू, लोधर गंझू, मो इसलाम, मो मोकिम आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










