जेएनवी में एनसीसी का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

जेएनवी में एनसीसी का प्रशिक्षण शुरू इचाक. जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में 22 बटालियन झारखंड एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल ए मुथन्ना व जिले के एसपी अखिलेश झा ने किया. अधिकारियों ने कैडेटों की सलामी ली. ए मुथन्ना ने प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

जेएनवी में एनसीसी का प्रशिक्षण शुरू इचाक. जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में 22 बटालियन झारखंड एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल ए मुथन्ना व जिले के एसपी अखिलेश झा ने किया. अधिकारियों ने कैडेटों की सलामी ली. ए मुथन्ना ने प्रशिक्षण में भाग लेने आये कैडेटों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लगन से प्रशिक्षण लेकर अपनी ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाये. प्रशिक्षण में हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, बोकारो व गिरिडीह जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए. मौके पर कर्नल गौरव मिश्रा, वी मारवाह, कर्नल पाठक, एम भटनागर, एल भुटिया, सोमेंद्र, चंद्रशेखर राणा, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावा एनसीसी के कई अधिकारी व शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola