पपलो पंचायत का नहीं बना पंचायत भवन

Updated:
विज्ञापन

पपलो पंचायत का नहीं बना पंचायत भवन 26कोडपी1. मुखिया मीना देवी.26कोडपी2. पिछले चुनाव की प्रत्याशी बसंती देवी.26कोडपी3. भिखारी पासवान.26कोडपी4. उपेंद्र यादव.26कोडपी5. दशरथ यादव26कोडपी6. अधूरा पड़ा पपलो पंचायत भवन का निर्माण.———-पंचायत वाच : पपलो पंचायतकुल मतदाता : 3278पुरुष मतदाता : 1743महिला मतदाता : 1535———-कॉमन इंट्रोपंचायत चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है. नामांकन भी शुरू हो गया […]

विज्ञापन

पपलो पंचायत का नहीं बना पंचायत भवन 26कोडपी1. मुखिया मीना देवी.26कोडपी2. पिछले चुनाव की प्रत्याशी बसंती देवी.26कोडपी3. भिखारी पासवान.26कोडपी4. उपेंद्र यादव.26कोडपी5. दशरथ यादव26कोडपी6. अधूरा पड़ा पपलो पंचायत भवन का निर्माण.———-पंचायत वाच : पपलो पंचायतकुल मतदाता : 3278पुरुष मतदाता : 1743महिला मतदाता : 1535———-कॉमन इंट्रोपंचायत चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है. नामांकन भी शुरू हो गया है. पिछले पांच वर्ष पहले हुए चुनाव के बाद गांवों की कहां तक बदली स्थिति, जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरे जनप्रतिनिधि इसकी सच्चाई जानने के लिए प्रभात खबर ने शुरू किया पंचायत वाच कॉलम. आज पढ़ें मरकच्चो प्रखंड के पपलो पंचायत की रिपोर्ट.प्रतिनिधि, मरकच्चो गांव की सरकार को चुनने का वक्त एक बार फिर से आ गया है, पर पांच वर्ष पहले हुए चुनाव के बाद जनता की अपेक्षाएं कहीं अधूरी है, तो कई काम गांवों में हुए हैं. मरकच्चो प्रखंड के पंचायतों की भी स्थिति अन्य प्रखंडों की तरह है. यहां के पपलो पंचायत का अपना भवन पिछले पांच वर्ष में नहीं बन सका. यही हाल सड़क से लेकर अन्य योजनाओं का रहा. पंचायत का कार्य नावाडीह स्थित पुराने सरकारी भवन में चल रहा है. हालांकि मुखिया ने कई कार्य करवाये हैं. इसमें कूप निर्माण के साथ ही इंदिरा आवास, सोलर लाइट लगाना आदि शामिल है. स्थानीय भिखारी पासवान ने मुखिया के कार्यकाल व पांच वर्ष के दौरान हुए कामकाज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुखिया ने योजनाओं को प्रसाद की तरह बांटा. क्षेत्र के अंबाडीह की सड़क आज तक नहीं बन सकी. मुखिया ने सिर्फ अपने लाभ के लिए काम किया. वहीं दशरथ यादव ने कहा कि पपलो में पीसीसी सड़क तो बनी, लेकिन स्वच्छता को लेकर बनने वाले शौचालय एक भी नहीं बन सके. उपेंद्र यादव ने कहा कि मुखिया का पांच वर्ष का कार्यकाल संतोषजनक रहा. सोलर लाइट का लाभ तो कुछ लोगों को मिल रहा है, पर कई ऐसे जगह हैं जहां सोलर लाइट लगनी चाहिए था. लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया : मुखियापपलो पंचायत की मुखिया मीना देवी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में कई योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया है. इसमें पांच दर्जन कूप निर्माण के साथ ही नाली निर्माण, दो दर्जन इंदिरा आवास शामिल है. इसके अलावा सोलर लाइट लगाया गया है चापानल भी बनाये गये हैं. करीब सौ लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. विभागीय पचड़े के कारण पंचायत भवन नहीं बन सका. इसकी कसक मुझे भी है. उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा राशि का आवंटन नहीं करने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो सका.जरूरतमंदों को नहीं मिला लाभ : बसंती देवीपिछले पंचायत चुनाव में तीसरे स्थान पर रही पपलो पंचायत की बसंती देवी ने कहा कि पांच साल में योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी यही हाल रहा. मुखिया ने सिर्फ अपने ही लोगों को लाभ दिलाया. गरीबों के हित में काम नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola