कटकमसांडी में दहशरा पर्व धूमधाम से मनाया गया
कटकमसांडी में दहशरा पर्व धूमधाम से मनाया गया कटकमसांडी/ कटकमदाग. प्रखंड के विभिन्न गांवों के मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शुक्रवार देर शाम गांव-मुहल्लों में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी व तालाब में विसर्जन कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम […]
कटकमसांडी में दहशरा पर्व धूमधाम से मनाया गया कटकमसांडी/ कटकमदाग. प्रखंड के विभिन्न गांवों के मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शुक्रवार देर शाम गांव-मुहल्लों में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी व तालाब में विसर्जन कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी. 10 दिनों तक लोगों ने भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना की. मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. खूबसूरत पंडालों का निर्माण किया गया था. इस बीच कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम, प्रवचन, जागरण का भी आयोजन किया गया. मुख्यालय स्थित शारदीय दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी. नवमी व दशमी को स्थानीय बच्चों ने वुग्गी-बुग्गी कार्यक्रम के तहत अपने कला का प्रदर्शन कर दशकों का मन मोह लिया. लोगों ने दिन भर मेले का आनंद लिया. नये-नये कपड़े पहन कर तरह-तरह की मिठाइयां व खिलौने की खरीदारी की. प्रखंड के शाहपुर, ढौठवा, डाटो, बहिमर, लुपुंग, अतिया, पेलावल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. इधर कटकमसांडी शारदीय दुर्गा मंदिर में पूजा व शोभा यात्रा में सहयोग देनेवालों में प्राणेश कुमार, आचार्य जयनंद कुमार पांडेय, सोनू कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार पांडेय, अजय अग्रवाल, युगेश कुमार सरैयार, मुकेश कुमार सरैयार एवं दर्जनों भक्त शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










