सुशील गिरोह का अपराधी तीन बम के साथ गिरफ्तार

सुशील गिराेह का अपराधी तीन बम के साथ गिरफ्तारबलकुदरा फायरिंग मामला- जयनगर के कुम्हार टाेला का है दिगंबर प्रजापति – नेपाली, रांची के शिव, गुरू व हीरो की तलाश – टीपीसी व जेजेएमपी से जुड़ा है इनका तार : पुलिससमाचार का फोटो फाइल 13पीटीआर में प्रेस वार्ता करते डीएसपी, 13पीटीआर ए में बम को दिखाते […]
सुशील गिराेह का अपराधी तीन बम के साथ गिरफ्तारबलकुदरा फायरिंग मामला- जयनगर के कुम्हार टाेला का है दिगंबर प्रजापति – नेपाली, रांची के शिव, गुरू व हीरो की तलाश – टीपीसी व जेजेएमपी से जुड़ा है इनका तार : पुलिससमाचार का फोटो फाइल 13पीटीआर में प्रेस वार्ता करते डीएसपी, 13पीटीआर ए में बम को दिखाते डीएसपी प्रतिनिधि, पतरातू (रामगढ़)बलकुदरा स्थित पीएलआर कंपनी की साइडिंग में फायरिंग व विस्फोट मामले में पुलिस ने अपराधी दिगंबर प्रजापति को तीन जिंदा बम के साथ पकड़ा है. जयनगर के कुम्हार टोला निवासी दिगंबर सुशील श्रीवास्तव गिरोह के लिए काम करता था. घटना के वक्त पीटीपीएस हेसला निवासी दीपक करमाली उर्फ नेपाली, रांची के शिव, गुरू व हीरो भी साथ थे. इन लोगों के तार टीपीसी व जेजेएमपी जैसे उग्रवादी संगठनों से भी जुड़े है. टीपीसी के एरिया कमांडर सागर गंझू व जेजेएमपी के प्रभात से भी ये अपराधी संपर्क में रहे हैं. डीएसपी बिरेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बताया कि अपराधियों का मकसद दहशत फैला कर कंपनी से लेवी वसूल करना था. पकड़े गये अपराधी ने कई अन्य मामले का भी खुलासा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










