बरही में कलश स्स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू

Published at :13 Oct 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
बरही में कलश स्स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू

बरही में कलश स्स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू13 बरही 01 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु़ 13 बरही 02 आकर्षक प्रकाश सज्जा बरही़ बरही में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो गया़ मंगलवार को कलश स्थापना के लिए जल यात्रा निकाली गयी़ बरही नदी से कलश में जल संग्रह किया गया़ […]

विज्ञापन

बरही में कलश स्स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू13 बरही 01 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु़ 13 बरही 02 आकर्षक प्रकाश सज्जा बरही़ बरही में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो गया़ मंगलवार को कलश स्थापना के लिए जल यात्रा निकाली गयी़ बरही नदी से कलश में जल संग्रह किया गया़ जल यात्रा नगर भ्रमण करते हुए नया दुर्गा मंडप व पुराना दुर्गा मंडप पहुंची़ कलशों को दोनों दुर्गा मंडपों में स्थापित किया गया़ कलश यात्रा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय साहू, महासचिव नागेश्वर ठाकुर सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी, रमेश ठाकुर, जिप सदस्य अर्जुन साव, अवधेश सिंह, लोकनाथ साव, महेश केसरी, बलराम केसरी, राजेंद्र गुप्ता, भगवन केसरी, विजय उपाध्याय, विनय गुप्ता, रमेश केसरी, विनय साहू, सिकंदर निषाद, संतोष निषाद, बबलू ठाकुर, किशोर ठाकुर, गणेश गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे़ नवरात्र पाठ का शुभारंभ : नया दुर्गा मंडप में आचार्य अर्जुन पांडेय बड़कागांव व पुराना दुर्गा मंडप में अयोध्या धाम से आये चंद्रशेखर चंद्रमादास जी महाराज नवरात्र का पाठ कर रहे हैं ़ उमेश स्वर्णकार व राजू प्रसाद केसरी पूजा में सहायक का काम कर रहे हैं ़ दुर्गा पाठ की गूंज : दुर्गा पूजा कमेटी ने बरही नगर में कई जगह पर लाऊडस्पीकर लगाया है़ जिससे दुर्गा पाठ व माता की भक्ति गीत गूंज रहे हैं ़ प्रकाश सज्जा : त्योहार को लेकर धनबाद रोड पर नया दुर्गा मंडप व पुराना दुर्गा मंडप के दायरे में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola