बरही में 49 हजार रुपये की लूट
बरही : बरही थाना अंतर्गत गवास जंगल क्षेत्र में सुधीर कुमार यादव से अपराधियों ने 49 हजार रुपये लूट लिये. गिरिडीह जिला के बोंगाबाद थाना के मुंडहरी ग्राम निवासी सुधीर बाइक से जा रहा था. वह झुमरीतिलैया रलगडिया रोड स्थित सपंदना स्पूर्ति फाइनांस प्राइवेट कंपनी का कर्मी है. कंपनी महिला समूहों के विकास के लिए […]
बरही : बरही थाना अंतर्गत गवास जंगल क्षेत्र में सुधीर कुमार यादव से अपराधियों ने 49 हजार रुपये लूट लिये. गिरिडीह जिला के बोंगाबाद थाना के मुंडहरी ग्राम निवासी सुधीर बाइक से जा रहा था. वह झुमरीतिलैया रलगडिया रोड स्थित सपंदना स्पूर्ति फाइनांस प्राइवेट कंपनी का कर्मी है. कंपनी महिला समूहों के विकास के लिए कार्य करती है.
सुधीर सोमवार को महिला समूहों से जमा होनेवाली राशि का संग्रह कर बाइक से वापस झुमरी तिलैया जा रहा था. रास्ते में बाइक पर सावर दो युवक अचानक आ धमके. रिवाल्वर दिखा कर कलेक्शन की राशि लूट ली. सुधीर का मोबाइल भी छीन लिया.घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










