मारपीट में छह घायल, मामला दर्ज
विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के ग्राम बुकना में हुई मारपीट की घटना को लेकर कालो देवी पति खिरोधर यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. मारपीट की घटना में छह लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. प्राथमिकी में कालो देवी ने कहा है कि मैं आलू […]
विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के ग्राम बुकना में हुई मारपीट की घटना को लेकर कालो देवी पति खिरोधर यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. मारपीट की घटना में छह लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. प्राथमिकी में कालो देवी ने कहा है कि मैं आलू का बीज लेकर बारी में जा रही थी. इसी क्रम में हल्ला सुनाई दिया. जब वहां गयी तो देखा मेरे बेटे दीपक यादव के साथ लोग लात- घुसा से मारपीट कर रहे हैं.
इसी बीच-बचाव में आये लोगों के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों में केलिया देवी, चुरामन यादव, कालो देवी, मीणा देवी, दीपक यादव, मथुरा यादव, सुनील यादव का नाम शामिल है. घटना के संबंध थाना में नाजो अंसारी, जाबिद अंसारी, जलुल शेख, मदन अंसारी, जलील अंसारी, लालो अंसरी, इदरीश अंसारी, मुसलिम अंसारी, रिजवान अंसारी, कैसर अंसारी, बगुनी अंसरी, रोजन अंसरी, सरफुद्दीन अंसारी को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










