अनशन जारी, दो बंदियों की तबियत बिगड़ी

Updated:
विज्ञापन

अनशन जारी, दो बंदियों की तबियत बिगड़ी हजारीबाग. जेपी केंद्रीय कारा में तीसरे दिन भी कैदियों का अनशन जारी रहा. गुरुवार को तीन सौ बंदियों ने अनशन को समर्थन किया. अनशन पर बैठे दो बंदी की तबियत बिगड़ गयी. दोनों बंदियों को जेल अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया है. चाईबासा के किटू […]

विज्ञापन

अनशन जारी, दो बंदियों की तबियत बिगड़ी हजारीबाग. जेपी केंद्रीय कारा में तीसरे दिन भी कैदियों का अनशन जारी रहा. गुरुवार को तीन सौ बंदियों ने अनशन को समर्थन किया. अनशन पर बैठे दो बंदी की तबियत बिगड़ गयी. दोनों बंदियों को जेल अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया है. चाईबासा के किटू भुइयां और धनबाद के संजय का इलाज चल रहा है. अनशन का नेतृत्व सुनील मिंज, मुकेश यादव, केदार यादव, अयुब अंसारी कर रहे हैं. अनशन में छह महिला बंदी भी शामिल हुई हैं. बंदियों ने जेल प्रशासन व सरकार से सजा अवधि पूरा करनेवाले कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं. लिखित आवेदन में इसकी जानकारी जेपी केंद्रीय कारा जेल प्रशासन को अनशनकारियों ने दी है. जेपी केंद्रीय कारा प्रशासन ने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है. यह अनशन अनिश्चितकालीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola