बिजली व सिंचाई व्यवस्था नहीं सुधरी

Updated:
विज्ञापन

बिजली व सिंचाई व्यवस्था नहीं सुधरीपंचायत वाच-बड़कागांव पश्चिमी पंचायत. 5बीजी1 में- मुखिया गीता देवी.5बीजी2 में- अनिता देवी.5बीजी3 मे- धर्मनाथ5बीजी4 में- ईश्वरी5बीजी5 में- गौतम5बीजी6 में- गणेशी रोड नहीं बना. बड़कागांव. बड़कागांव पश्चिमी पंचायत प्रखंड मुख्यालय का कृषि प्रधान पंचायत है. पांच साल में इस पंचायत में क्या बदलाव हुआ और कितने विकास के कार्य हुए. यह […]

विज्ञापन

बिजली व सिंचाई व्यवस्था नहीं सुधरीपंचायत वाच-बड़कागांव पश्चिमी पंचायत. 5बीजी1 में- मुखिया गीता देवी.5बीजी2 में- अनिता देवी.5बीजी3 मे- धर्मनाथ5बीजी4 में- ईश्वरी5बीजी5 में- गौतम5बीजी6 में- गणेशी रोड नहीं बना. बड़कागांव. बड़कागांव पश्चिमी पंचायत प्रखंड मुख्यालय का कृषि प्रधान पंचायत है. पांच साल में इस पंचायत में क्या बदलाव हुआ और कितने विकास के कार्य हुए. यह जानने के लिए प्रभात खबर प्रतिनिधि ने लोगों से बातचीत की. इस पंचायत की सबसे बड़ी समस्या बिजली व सिंचाई नहीं सुधरी. खैरवाटिरहा निवासी धर्मनाथ महतो ने बताया कि विधायक मुहल्ला से लेकर हुरलांगबागी गणेशी रोड व नाली निर्माण नहीं हुआ. जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि चौक में नाली निर्माण व मरम्मत नहीं हुई. हर दिन 1500 ट्रकों को चलने से धूल उड़ते हैं. इस पर पहल नहीं हुई. हर मुहल्लों में सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी. ईश्वरी कुमार ने कहा कि बिजली नहीं सुधरी. दो घंटे ही बिजली मिलती है. नाली की सफाई नहीं हुई व न ही अतिक्रमण हटा. मुखिया ने कहा: मुखिया गीता देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत को पूर्ण अधिकार व शक्ति नहीं मिला. जिससे परेशानी हुई. फंड अधिक मिलनी चाहिए. गीता देवी अपनी उपलब्धि गिराते हुए बताया कि हुरलंग बाजी, महटिकरा, नटराज नगर में पीसीसी पथ व नाली राजू के घर से हुरलंगबागी तक नाली निर्माण हुआ. मनरेगा से 20 से अधिक कुएं बनाये गये हैं. शौचालय पूरे गांव में बनी. खाद्य सुरक्षा कार्ड बांटा गया. अनिता देवी ने कहा:अनिता देवी वोट की गिनती के समय मुखिया पद के लिए विजयी घोषित हुई. लेकिन गीता देवी द्वारा न्यायालय में मामले ले जाने पर अनिता देवी हार गयी व गीता देवी की जीत हुई. अनिता ने बताया कि तेलियातरी में पानी निकासी कार्य नहीं हुआ, स्नानगार नहीं बना. बड़कागांव को शहरी घोषित कर ऊंचे दर पर बिजली बिल वसूली जाती है. लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी. किसानों को भू-माफियाओं से छुटकारा नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola