अज्ञात महिला के शव की पहचान

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात महिला के शव की पहचान हजारीबाग. केरेडारी थाना क्षेत्र से मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त 40 दिनों के बाद हुई. इसकी पहचान पलामू छतरपुर की पूनम कुमारी (पिता स्व ललन प्रसाद) के रूप में हुई है. मृतका की मां और चाचा सदर अस्पताल आ कर इसकी पहचान किये. महिला के रखे गये […]

विज्ञापन

अज्ञात महिला के शव की पहचान हजारीबाग. केरेडारी थाना क्षेत्र से मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त 40 दिनों के बाद हुई. इसकी पहचान पलामू छतरपुर की पूनम कुमारी (पिता स्व ललन प्रसाद) के रूप में हुई है. मृतका की मां और चाचा सदर अस्पताल आ कर इसकी पहचान किये. महिला के रखे गये साक्ष्य के आधार पर उसकी पहचान हुई. इस बाबत एसपी ने कहा कि महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है. हजारीबाग पुलिस 40 दिनों से महिला की पहचान व हत्या के कारण पर काम कर रही थी. उन्होंने कहा कि एक महिला का शव इचाक थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था. इसकी भी पहचान हो गयी है. वह जमशेदपुर की रहनेवाली है. नाम व पता का खुलासा नहीं किया है. एसपी ने कहा कि इससे अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola