नवनर्मिति जलाशय में होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित जलाशय में होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बंगाली समाज का निर्णय छठ तालाब को स्वच्छ रखेंगे5हैज12में- बंगाली दुर्गा मंडप में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाया गया जलाशयहजारीबाग. बंगीय बारोवारी पूजा समिति हजारीबाग मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां काली और बसंती दुर्गा पूजा समेत सभी पर्वों में स्वच्छता अभियान को सर्वोपरि बनायेंगे. मूर्तियों […]

विज्ञापन

नवनिर्मित जलाशय में होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बंगाली समाज का निर्णय छठ तालाब को स्वच्छ रखेंगे5हैज12में- बंगाली दुर्गा मंडप में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाया गया जलाशयहजारीबाग. बंगीय बारोवारी पूजा समिति हजारीबाग मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां काली और बसंती दुर्गा पूजा समेत सभी पर्वों में स्वच्छता अभियान को सर्वोपरि बनायेंगे. मूर्तियों का विसर्जन इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब में नहीं करेंगे. मूर्ति विसर्जन से तालाब गंदा हो जाता है. छठ पर्व पर छठ व्रतियों को काफी परेशानी होती है. पूजा समिति ने निर्णय लिया है कि अब सभी पर्वों में मूर्ति का विसर्जन परिसर स्थित बने जलाशय (टंकी) में किया जायेगा. इसके लिए परिसर में 15 फीट चौड़ा, 15 फीट लंबा, 8 फीट गहरा टंकी बनाया गया है. इस टंकी में पानी भरने पर नीचे उतरने के लिए सीढ़ी का भी निर्माण किया गया है. इसी जलाशय में श्रद्धा व भक्ति भाव से मूर्ति का विसर्जन होगा.127वें वर्ष में प्रवेश : बंगाली दुर्गा मंडप में इस वर्ष 127वीं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी. भव्य तरीके से पूजा का आयोजन होगा. पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ संदीप मुखर्जी, सचिव बिमल सरकार, सह सचिव रथी मुखर्जी ने बताया कि पहली बार सभी पर्व में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन परिसर स्थित जलाशय में करने का निर्णय लिया गया है. पूरे पूजा के दौरान साफ-सफाई के लिए भी सभी लोग काम करेंगे. बंगाली समाज की ओर से गंदगी को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी पूजा के दौरान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola