लीड ़ रेल पटरी पर बिछे बोल्डर की चोरी धड़ल्ले से

Updated:
विज्ञापन

लीड ़ रेल पटरी पर बिछे बोल्डर की चोरी धड़ल्ले से रात को ट्रैक्टर पर लोड कर बोल्डर को क्रशरों में बेचा जाता हैकोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन पर कभी भी हो सकती बड़ी रेल दुर्घटना5 हैज9 में- कंडसार-नवादा रेलवे ट्रैक से बोल्डर गायब हजारीबाग. कोडरमा-हजारीबाग रेलवे लाइन पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 79 […]

विज्ञापन

लीड ़ रेल पटरी पर बिछे बोल्डर की चोरी धड़ल्ले से रात को ट्रैक्टर पर लोड कर बोल्डर को क्रशरों में बेचा जाता हैकोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन पर कभी भी हो सकती बड़ी रेल दुर्घटना5 हैज9 में- कंडसार-नवादा रेलवे ट्रैक से बोल्डर गायब हजारीबाग. कोडरमा-हजारीबाग रेलवे लाइन पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 79 किलोमीटर बिछी पटरी के नीचे व साइड का बोल्डर व चिप्स की चोरी कर उसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. हजारीबाग स्टेशन से आगे कंडसार-नवादा स्टेशन के समीप पटरी के पास से काफी चिप्स (छोटा पत्थर) और बोल्डर ट्रैक्टर में भर-भर कर आसपास के क्रशर में बेचा जा रहा है. यह काम देर रात ट्रैक्टर लगा कर हो रहा है. स्थानीय स्तर पर चल रहे क्रशर में बोल्डर से छोटा-छोटा चिप्स बनाया जाता है. पटरी की देखरेख व सुरक्षा आरपीएफ व डीआरएम के अधीन : सहायक अभियंता समरकांत पाठक ने कहा कि कोडरमा से हजारीबाग तक रेल पटरी की पूरी जिम्मेवारी धनबाद डिवीजन डीआरएम के अधीन है. पटरी की देखरेख और सुरक्षा के लिए आरपीएफ व डीआरएम के अधीन कई अधिकारी हैं जो इसे देखेंगे.सुरक्षा व्यवस्था : हजारीबाग स्टेशन मास्टर अरविंद लाल ने बताया कि हजारीबाग स्टेशन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और होमगार्ड की तैनाती है. कोडरमा-हजारीबाग के बीच चलनेवाले ट्रेन में भी आरपीएफ और होमगार्ड के जवान सुरक्षा के लिए चलते हैं. बाकी स्टेशन पर सुरक्षा व पटरी की नियमित सुरक्षा जांच के लिए डीआरएम धनबाद से जानकारी लेनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola