हजारीबाग ताइक्वांडो संघ ने जीते आठ पदक

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग ताइक्वांडो संघ ने जीते आठ पदक नीतेश कुमार को मिला स्वर्ण पदक5 हैज1 में मेडल के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी व अन्यहजारीबाग. हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर आठ पदक हासिल कर जिला का नाम रोशन किया. बोकारो स्टील सिटी सेक्टर छह में 15 वां झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन […]

विज्ञापन

हजारीबाग ताइक्वांडो संघ ने जीते आठ पदक नीतेश कुमार को मिला स्वर्ण पदक5 हैज1 में मेडल के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी व अन्यहजारीबाग. हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर आठ पदक हासिल कर जिला का नाम रोशन किया. बोकारो स्टील सिटी सेक्टर छह में 15 वां झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दो से चार अक्तूबर तक किया गया. नीतेश कुमार ने स्वर्ण पदक, हर्ष कुमार रजत और चंदन कुमार, सुनील कुमार, सागर कुमार पासवान, रुद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार दुबे ने कांस्य पदक जीता. संघ के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी विजेता खिलाड़ियों को बोकारो डीआइजी शंभु ठाकुर, एसपी वाई एस रमेश तथा झारखंड ताइक्वांडो संघ के राज्य प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा ने मेडल पहना कर सम्मानित किया. स्वर्ण पदक जीतनेवाले नीतेश कुमार का चयन छत्तीसगढ़ में आयोजित 33 वें नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हुआ है. संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार तथा कोच दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola